मथुरा में यमुना का जल पीने से आठ महिला श्रद्धालु बीमार, डॉक्टर ने बताया फूड प्वाइजनिंग

मथुरा में सोमवार को राधारानी ब्रज परिक्रमा मार्ग पर हसनपुर के निकट आठ महिला परिक्रमार्थी अचानक बीमार हो गईं। इन्हें नौहझीन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से छह बीमार महिलाओं को वृंदावन स्थित संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


 

ब्रज के संत पद्मश्री रमेश बाबा के निर्देशन में राधारानी ब्रजयात्रा हर वर्ष चौरासी कोस की परिक्रमा करती है। यह यात्रा एक महीने तक चलती है। इस दौरान ब्रज के सभी तीर्थस्थल के दर्शन करती है। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए हैं। मंगलवार को यात्रा मथुरा पहुंचीं। 

यहां आठ महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया है कि इन महिलाओं ने आचमन के बाद यमुना का जल पिया था। हालांकि चिकित्सक ने फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया है। फिलहाल इन सभी महिलाओं का जिला संयुक्त अस्पताल में इलाज चल रहा है।